फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परदेश से लौट रहे दो भाई जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अहमदाबाद से कमाकर लौट रहे दो सगे भाइयों को झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर उनका नगदी व सामान लूट लिया। यात्रियों की सूचना पर जीआरपी पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के खाैंड़ा गांव निवासी हरीभवन (22) और उसका भाई रामभवन (20) पुत्रगण रामदास सोमवार को अहमदाबाद से कमाई करके लौट रहे थे। झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन में जहरखुरान गिरोह ने उनसे दोस्ती कर नाश्ते में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और दोनों का स्मार्ट फोन, चांदी की जंजीर, पांच हजार रूपए आदि लेकर भाग गए।
कुछ देर बाद यात्रियों की नजर पड़ी तो जीआरपी को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। जीआरपी इंस्पेक्टर रामबरन का कहना है। जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें