फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग में दो कांस्य पदक जीते

Thu, 04 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजधानी लखनऊ में बांदा के निशानेबाजों ने अपना रुतबा दिखाया। रायफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर दो युवा शूटर ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। दोनों निशानेबाज यहां हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के प्रशिक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

 
राजधानी में इन दिनों लखनऊ महोत्सव चल रहा है। इसी में दो दिन शूटिंग प्रतियोगिता हुई। बांदा के छह निशानेबाजों ने भाग लिया। रायफल की निशानेबाजी में विजय शुक्ला और रीतेश ने शानदार निशाने का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किए।

इस सफलता पर बांदा के शूटर्स और शूटिंग प्रेमियों और हार्पर क्लब सदस्यों में खुशी है। उत्तर प्रदेश रायफल संघ महासचिव रामेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों निशानेबाज हार्पर क्लब में लगातार अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां खां और खेल सचिव ने खुशी जताई है। मेधावी निशानेबाजों को जल्द ही उच्च प्रशिक्षण दिए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें