फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो बाइकें भिड़ीं, पीछे से आए ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत

विज्ञापन
अमन।  - फोटो : परिजन
विज्ञापन
बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा बगिया मोड़ पर शनिवार की रात दो बाइकों में भिड़ंत हो गई। पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फतेहपुर के चक्की सहिबापुर गांव निवासी अमन पटेल (20) बाइक से शनिवार की रात करीब नौ बजे मौदहा से फतेहपुर जा रहा था। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा बगिया मोड़ पर सामने से आई दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। बाइक अनियंत्रित होने से पीछे से आए ट्रक की साइड की चपेट में आकर अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, दूसरा बाइक चालक पैलानी के पिपरोदर गांव निवासी अशफाक खां (35) भी घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। अशफाक को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
मौसेरे भाई मनीष पटेल ने बताया कि अमन दो बहनों में इकलौता भाई था। वह थ्रेसर चलवाने का काम करता था। वह मशीन लगवाने मौदहा गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। पिता रामकिशोर के पास 10 बिस्वा जमीन है। वह खेती करते हैं। घर में मां अनीता देवी हैं। दूसरे बाइक चालक अशफाक खां का इलाज रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

चिल्ला इंस्पेक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से हादसा हुआ है। ट्रक का पता लगाया जा रहा है। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे। हेलमेट भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें