फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत

Sun, 28 Oct 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल पर शोकग्रस्त मृतकों के घरों की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइक सवारों की जान ले ली। इनमें एक युवक और दूसरा किशोर उम्र था। बाइक पर सवार तीसरे किशोर को गंभीर अवस्था में कानपुर रेफर किया गया है। उधर, हादसे से उत्तेजित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर सड़क अवरुद्ध कर दी। तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


रविवार को सुबह बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कोर्रम गांव का राजीव पटेल उर्फ चुन्ना (18) पुत्र हरीशंकर मजदूरी के सिलसिले में बाइक पर बबेरू जा रहा था। उसके साथ गांव के ही शिवऔतार (13) पुत्र ब्रजमोहन और राकेश (15) पुत्र शिवशरण भी बाइक पर सवार थे। गांव से कुछ आगे बबेरू रोड पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी। तीनों बाइक सवार गिर गए। ट्रक से कुचलकर बाइक चला रहे राजीव की मौके पर ही मौत हो गई। शिवऔतार और राकेश गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां आते ही शिवऔतार की भी मौत हो गई। राकेश को कानपुर रेफर कर दिया गया। 

घटनास्थल पर शवों के पास ही ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगा दिया। तहसीलदार सुनील कुमार और पुलिस उपाधीक्षक राजीव प्रताप सिंह तथा कोतवाली प्रभारी बालेंद्र कुमार गौतम ने बमुश्किल ग्रामीणों को शांत किया और स्पीड ब्रेकर और मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर लगभग तीन घंटे बाद जाम खत्म कराया। बबेरू कोतवाली के उप निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि मृतक के राजीव के चाचा बिहारीलाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, ग्रामीणों की पिटाई से मामूली घायल हो गए ट्रक चालक व क्लीनर का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें