फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। बालू खदान जा रहे डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है। उधर, घटना से नाराज ग्रामीणों ने रास्ते पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र स्थित गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खरेई गांव में सोमवार की शाम खदान की ओर जा रहे डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक चला रहा भरोसा (17) पुत्र कालीचरन और पीछे बैठा उसका 18 वर्षीय ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
हेलमेट न लगाने से सिर पर गंभीर चोटें आईं। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया गया। उधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान रास्ते पर अवरोध रखकर जाम लगा दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक आवागमन ठप रहा। स्थानीय प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया और जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें