बांदा। आपे गाड़ी से जा रही महिला के बैग से सोने का हार चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
नरैनी से अतर्रा की ओर जाते समय आपे सवार महिला का 27 अप्रैल को बैग से सोने का हार पार कर दिया गया था। इस घटना में शामिल मुरादाबाद के शाहपुर गांव निवासी मोहम्मद साजिद व मोहम्मद याशीन को पनगरा नहर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, सोने का हार और चोरी किए गए सामान की बिक्री से मिले 4050 रुपये बरामद किए गए हैं। इससे पूर्व में दोनों ने 26 मार्च को नरैनी के गढ़ा गांव से एक घर में सेंधमारी कर चोरी की थी। गिरफ्तारी टीम में एसआई अनिल कुमार, सतीश यादव व अनिल अहिरवार शामिल रहे। (संवाद)