फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छह साल पुराने आगजनी मामले में दो आरोपी दोषमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में आग लगाने और गाली-गलौज करने के छह साल पुराने मामले में अपर सत्र न्यायाधीश गगन कुमार भारती ने संतराम और मुल्लू को दोषमुक्त कर दिया। अदालत ने अभियोजन पक्ष के साक्ष्यों में विरोधाभास और पर्याप्त सबूतों के अभाव में दोनों को बरी किया है।
विज्ञापन

मामला गिरवां थाना क्षेत्र का है। परिवादिनी रामप्यारी के अनुसार, 27 अगस्त 2020 को संतराम, मुल्लू और रामदास ने घर के पास जबरन निर्माण कराने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में आग लगा दी गई।
थाने में सुनवाई न होने पर रामप्यारी ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। आठ जून 2022 को संतराम, मुल्लू और रामदास के खिलाफ समन जारी हुआ था। इसी बीच रामदास की मौत हो गई थी। अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि परिवादिनी की शुरुआती शिकायत और गवाही में अंतर है।
विज्ञापन

कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच पूर्व पारिवारिक विवाद और इसी घटना को लेकर संतराम की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे का भी उल्लेख किया। इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने संतराम और मुल्लू को बरी कर दिया। दोनों को 15 दिन के भीतर 25-25 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही राशि की दो जमानतें दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें