बांदा। नलकूप की मोटर खराब होने से मटौंध कस्बे में जलापूर्ति बाधित है। इससे ग्रामीणों को दूर-दराज से उपयोग के लिए पानी लाना पड़ता है। कस्बे के बच्चू सिंह, प्रशांत सिंह, नरेंद्र तिवारी, प्रभुदयाल आदि ने बताया कि रविवार से कस्बे में जलापूर्ति नहीं हो सकी। करीब 10 दिन पहले भी तीन दिनों तक लोगों को पानी के लिए यहां-वहां भटकना पड़ा। कहा कि आए दिन जलापूर्ति बाधित होने से दिक्कत उठानी पड़ती है। वहीं इस संबंध में जल संस्थान के जेई मयंक ने बताया कि भूरागढ़ स्थित नलकूप की मोटर खराब होने से परेशानी बढ़ी है। समस्या को जल्द ही दूर कराकर नियमित जलापूर्ति कराई जाएगी। (संवाद )