फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कांशीराम कालोनी में दस हजार की आबादी के बीच पानी का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कांशीराम कालोनी में एक माह से पानी का संकट है। कालोनी का नलकूप बंद है। यहां नौ हैंडपंप लगे हैं, जो वह भी खराब हो चुके हैं। इससे आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

काशीराम कालोनी में चार ब्लाकों में करीब 15 सौ परिवार बसे हैं। यहां के बाशिंदों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल ही हैं। भीषण गर्मी में यहां एक माह से नलकूप और मोटर खराब हैं। कोई अधिकारी सुनने वाला नहीं है। मंगलवार को कालोनीवासियों का आक्रोश भड़का और कलक्ट्रेट परिसर नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। कालोनी के अशोक कुमार, सुरेंद्र कुशवाहा, कन्हैया, राजेश, रोशनी आदि ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में कहा कि एक माह से वह एक-एक बाल्टी पानी के लिए भटक रहे हैं। जल निगम के एक्सईएन से दस बार शिकायत की पर नलकूप की मोटर नहीं ठीक की जा रही। जितने भी हैंडपंप लगे हैं, वह भी ध्वस्त पड़े हैं। प्रदर्शन करने वालों में पूजा गुप्ता, मीरा, गोमती, रोशनी, विशाल, गोरेलाल, कुसुमा गुप्ता सहित सैकड़ा भार लोग शामिल रहे। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कालोनीवासियों को जल्द समस्या का समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें