फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत, क्लीनर घायल

Wed, 25 Jan 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन
   बांदा। ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। उधर, बाइक दुर्घटना में पैदल राहगीर समेत बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। एक अन्य घटना में बाइक की टक्कर से वृद्ध जख्मी हो गया। सभी को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।    कानपुर नगर जिले के सचेंडी थानांतर्गत सोना गांव निवासी मोहम्मद रईस (45) पुत्र मोहसिन ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक था। बुधवार को सुबह वह कबरई से गिट्टी भरकर फतेहपुर जा रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगहनी गांव के नजदीक सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। दोनों ट्रकों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल चालक मोहम्मद रईस को ट्रक से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


ट्रक क्लीनर फतेहपुर निवासी छोटू (19) भी जख्मी हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। मृतक रईस 15 साल से ट्रक चलाकर परिवार पालता था। अपने पीछे पत्नी व तीन पुत्रियां छोड़ गया है।        एक अन्य घटना में तिंदवारी थाना क्षेत्र के जौहरपुर गांव निवासी विक्रम सिंह (23) बुधवार को सुबह अपने पिता उदयभान सिंह (47) के साथ बाइक पर बांदा से गांव जा रहा था। छापर गांव के नजदीक बच्चे को बचाने में पैदल राहगीर रमाकांत (26) पुत्र जय सिंह को टक्कर मारने के बाद बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में रमाकांत समेत तीनों घायल हो गए। विक्रम की हालत गंभीर है। परिजनों ने घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। उधर, जसपुरा थाना क्षेत्र के कुम्हरिया डेरा निवासी पूरन (65) पुत्र जुग्गा मंगलवार रात शौच जाते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें