फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एआरटीओ की गाड़ी को टक्कर मारने वाले ट्रक मालिक को भेजा जेल

Sat, 02 May 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
कालिंजर। सहायक परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) की सरकारी गाड़ी में टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक के मालिक मोनू प्रजापति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना में एआरटीओ श्यामलाल और एक पीआरडी गार्ड घायल हो गए थे, जिनका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन




यह घटना सोमवार देर रात कालिंजर थाना क्षेत्र के रामनगर तिराहा पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई थी। पन्ना की ओर से आए मोरंग भरे ट्रक ने एआरटीओ की बोलेरो में टक्कर मारी और भाग गया था। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को मध्यप्रदेश क्षेत्र में पकड़ा था, लेकिन गार्ड को थाने लाते समय ट्रक खंती में पलट गया, जिससे गार्ड घायल हो गया।



कालिंजर थानाध्यक्ष सुखराम ने बताया कि मोनू प्रजापति को रामनगर तिराहा से गिरफ्तार किया गया, जो ट्रक निकालने के लिए वहां खड़ा था। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर पूर्व में दर्ज एफआईआर में धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें