हरीपुर गांव के पास पलटा पड़ा ट्रक व फैली लकड़ियां। संवाद
कालिंजर। मैहर से लकड़ी लादकर आ रहा ट्रक स्टीयरिंग फेल होने से पलट गया। हादसे में चालक को गंभीर चोटें आईं हैं, जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं घटना के कारण सड़क पर आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह मैहर से एक ट्रक लकड़ी लादकर जनपद की सीमा में आया। इसी दौरान थानाक्षेत्र के हरीपुर गांव के पास ट्रक की स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। हादसे में चालक रंजीत पटेल घायल हो गया, जिसे राहगीरों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। (संवाद)