फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पार्टनर बोले- शिकायतकर्ता पहले ही अपना दे चुके हैं इस्तीफा

Tue, 30 Jun 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ठेकेदार विनोद कुमार त्रिपाठी ने कंपनी में 5.70 करोड़ रुपये हड़पने के आरोप में अपने पार्टनर दंपती समेत पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस पर कंपनी के पार्टनर ने पलटवार करते हुए कहा कि विनोद पहले ही कंपनी में इस्तीफा दे चुके हैं। उन्होंने प्राथमिकी परेशान करने के लिए दर्ज कराई है।
विज्ञापन




विनोद त्रिपाठी ने शहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया था कि 24 सितंबर को 2023 को एक निर्माण कंपनी में उन्हें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पार्टनर बनाया था। उनका आरोप था कि कंपनी के अमित सक्सेना, मानवेंद्र सिंह, अनूप सक्सेना और प्रियंका सिंह आदि ने मिलकर दस्तावेजों में बदलाव कर उनकी पूंजी और लाभ के लगभग 5.70 करोड़ हड़प लिए हैं। एक सामाजिक संस्था त्रिवेणी फाउंडेशन (ट्रस्ट) के फाउंडर/अध्यक्ष अनूप सक्सेना ने बताया कि शिकायतकर्ता विनोद कुमार त्रिपाठी 11 जुलाई 2025 को कंपनी से बकायदा अपनी लीगल ईमेल आईडी के जरिए इस्तीफा दे चुके हैं।



सभी डायरेक्टर ने त्रिपाठी को इस्तीफा स्वीकार करने का ईमेल भी किया गया था। इस इस्तीफा पत्र में इस बात का भी जिक्र त्रिपाठी द्वारा किया गया कि अब इस इस्तीफे की तारीख से कंपनी और उनका कोई विवाद और मुद्दा बाकी नहीं है। पुलिस द्वारा विवेचना के लिए बुलाए जाने पर आरोपी पक्ष अपने सारे तथ्य उनके सामने रखेगा। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें