फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने मैजिक में मारी टक्कर, आठ घायल

Wed, 01 Nov 2023 12:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ट्रक और मैजिक की टक्कर में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के संकट मोचन मंदिर के पास से एक मैजिक गाड़ी सवारियों को भरकर अछरौड़ गांव जा रही थी। सोमवार रात नौ बजे के करीब भूरागढ़ चौकी क्षेत्र के कशिश ढाबे के पास कबरई की ओर से गिट्टी लादकर आ रहे ट्रक ने उसे सामने से टक्कर मार दी।
ट्रक भी असंतुलित होकर आगे जाकर पलट गया। मौके से ट्रक ड्राइवर भाग निकला। मैजिक गाड़ी सवार चालक अछरौड़ गांव निवासी रामजी प्रजापति (38), गाड़ी में सवार रामधनी (70), हरिहर (75), हरिहर की बहू संगीता (40) उसका पुत्र अंश (10), पंक्षी (8), वंश (4), गुल्लो (2) व भतीजी दिव्या (14) घायल हो गए। मौके पर पहुंचे भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से रामधनी के सिर में चोट आने पर कानपुर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। भूरागढ़ चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें