फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक से गिरे दादी-नाती, एक की मौत

Wed, 01 Nov 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। अन्ना मवेशियों का झुंड सामने आ जाने से एक बाइक सवार वृद्धा और उसका नाती गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन महिला की तब तक मौत हो गई। युवक की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम थाना कमसिन लोहरा निवासी ध्यानचंद्र की 60 वर्षीय पत्नी शीला सिंह अपने 22 वर्षीय नाती स्वराज के साथ बांदा से बाइक से लोहरा गांव जा रही थी। ग्राम खरौली के पास सामने अन्ना जानवरों का झुंड आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए।
दोनों को सीएचसी में ले जाया गया, जहां महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं स्वराज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बड़े बेटे ने बताया कि हादसे के दौरान कमासिन थाने की गाड़ी आ गई थी, लेकिन एंबुलेंस का इंतजार कराया गया। पुलिस की गाड़ी से समय पर अस्पताल दोनों आ जाते तो वृद्ध शीला की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें