बांदा। पचोखर गांव के पास सड़क में शनिवार को ट्रक ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में मुन्नी की ट्रक के नीचे आकर कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रामशरन मामूली घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल को नरैनी सीएचसी पहुंचाया। पति रामशरन ने बताया कि वह साइकिल से तड़के अपनी पत्नी के साथ गांव में ही स्थित खेत गेहूं की कतराई के लिए जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला है। कोतवाली प्रभारी अतर्रा प्रेमपाल ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।