फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/बबेरू। बाइक सवार दो लोगों को नो इंट्री प्वाइंट से गुजर रहे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठा साथी गंभीर घायल हो गया। पुलिस व परिजनों ने घायल को सीएचसी भेजा। वहां से डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गुरौली सपहाई गांव निवासी ललित कुमार (21) रविवार को उमरहनी गांव के रहने वाले अपने मित्र धमेंद्र (18) के घर गया था। धर्मेंद्र के घर में उसके छोटे भाई अरुण का जन्मदिन था। जन्मदिन के लिए ललित व धर्मेंद्र बाइक से केक खरीदने बबेरू आए थे। यहां से वह केक लेकर गांव जा रहे थे। बबेरू-कमासिन रोड पर नो इंट्री प्वाइंट से गुजरे लोड ट्रक ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे ललित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा धर्मेंद्र गंभीर घायल हो गया।
धर्मेंद्र को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है। बाइक चालक ललित हेलमेट लगाए था। पड़ोसी अमितेंद्र पटेल ने बताया कि ललित कुमार दो भाइयों में छोटा था। वह सिमौनी से आईटीआई फिटर ट्रेड से कर रहा था। उसका दूसरा साल था। बड़ा भाई कंचन बीटेक कर रहा है। पिता भवानीदीन कुशवाहा जूनियर हाईस्कूल अमलीकौर में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात हैं। घर में मां सुभद्रा है। बबेरू कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल से आए मेमो के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें