फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ट्रक चालक व क्लीनर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक चालक व क्लीनर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटा
विज्ञापन

- तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक ढाबे में हुई घटना
- छोटे भाई ने दोनों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। फतेहपुर में गिट्टी उतारकर वापस कबरई जा रहे ट्रक चालक व क्लीनर को तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक ढाबे में जहर खुरान गिरोह ने अपना शिकार बना लिया। चालक और क्लीनर को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। घटना की जानकारी पर पहुंचे चालक के छोटे भाई ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी दीपक (25) ट्रक चालक है। वह अपने साथी अनूप यादव (23) के साथ मंगलवार को कबरई से गिट्टी लेकर फतेहपुर गया था। जहां से गिट्टी उतारकर वह वापस कबरई जा रहे थे। तिंदवारी थाना क्षेत्र के एक ढाबे में रुककर वह खाना खाने लगे। वहां कुछ लोगों ने इनसे दोस्ती कर ली और खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद दोनों बेहोश हो गए। अनूप के छोटे भाई वीरेंद्र यादव ने बताया कि तिंदवारी थाना पुलिस की सूचना पर वह पहुंचे तो यह दोनों बेहोश थे। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में देर रात भर्ती कराया। यहां होश में आने पर दोनों ने बताया कि उनकी जेब में भाड़े के 70 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

तिंदवारी थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें