फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क किनारे बैठे बुजुर्ग को ट्रक ने कुचला, मौत

Wed, 22 May 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रात में सड़क किनारे लघुशंका के लिए बैठे बुजुर्ग को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के कुमेढ़ासानी गांव निवासी ननकवा यादव (65) मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे घर के बाहर सड़क किनारे लघुशंका के लिए बैठे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दियाा। ननकवा की मौके पर ही मौत हो गई। भतीजे राजू ने बताया कि उनके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। चार बीघा जमीन पर खेती किसानी करते थे। पत्नी चुनवा देवी है। कमासिन इंस्पेक्टर ऋषि देव सिंह ने बताया कि ट्रक को सिंहपुर चौकी पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें