बांदा। बिसंडा से सवारियां भरकर आ रहे ऑटो में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार दो बच्चों समेत छह लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव निवासी चंद्रप्रकाश (35), उसका भाई चंद्रभान (24), कश्मीरिया (60) व मझींवा गांव निवासी निराशा (22) अपने दो बच्चों अजय (5) व विपिन (डेढ़ साल) के साथ बिसंडा से ऑटो में सवार होकर शनिवार को दोपहर बांदा आ रहे थे।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। इससे सभी घायल हो गए। हादसे में ऑटो चालक बच निकला। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां सभी का इलाज किया जा रहा है।