फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda Accident: बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल

Sat, 21 Jan 2023 04:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
घटनास्थल बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के पास रात में लगी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा जिले में भांजे की शादी से लौट रहे लोगों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मामा समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली के भदेहदू गांव निवासी ओम प्रकाश (58) पड़ोसी फूलचंद्र (65) और गया प्रसाद (48) के साथ एक ही बाइक से ओमप्रकाश के भांजे बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामदत्त की शादी में शामिल होने गुरुवार देर शाम गए थे। शादी की रस्में पूरी होने पर देर रात एक ही बाइक से लौट रहे थे। बाइक ओमप्रकाश चला रहा था।
बिसंडा थाना क्षेत्र के कैरी गांव के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से तीनों को पीएचसी बिसंडा भेजा। ओमप्रकाश और फूलचंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश के चचेरे भाई गया प्रसाद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामेश्वर ने बताया कि ओमप्रकाश खेती-किसानी करता था। उसके छह बीघा जमीन है। तीन पुत्र व पत्नी माया है। फूलचंद्र अविवाहित था। वह भतीजों सुनील व रामलखन के साथ खेती किसानी करता था। उसके आठ बीघा जमीन है। दोनों के मौत की खबर जब तक पहुंची तब तक शादी की सभी रस्में हो चुकीं थी। सादगी से दुल्हन की विदाई की गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश की जा रही है। शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

फोटो 20 बीएनडीपी 20- मृतक फूलचंद्र। फाइल फोटो- फोटो : BANDA

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें