फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीमारी से परेशान होकर बुजुर्ग ने की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। बिसंडा थाना क्षेत्र के हस्तम गांव निवासी रामेश्वर (77) बुधवार को सुबह घर से निकल गया था। उसने रेल ट्रैक पर जाकर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके जेब से मिले दवाओं के पर्चे से घरवालों को जानकारी दी। मृतक के साले रामदेव ने बताया कि रामेश्वर बीमार रहता था। इसी से परेशान होकर उसने खुदकुशी की है। मृतक के तीन पुत्र हैं। वह किसानी करता था। उसके पास 12 बीघा जमीन है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें