फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी परिसर में ट्रक और बालू के बने परेशानी का सबब

विज्ञापन
Trouble caused by truck and sand in Mandi campus - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/करतल। पुलिस और प्रशासन द्वारा पकड़े गए ओवरलोड बालू ट्रकों को खड़ा करने और बालू के ढेर लगाने के लिए मंडी समितियों को अड्डा बना दिया गया है। मंडी आने वाले किसान और व्यापारी परेशान हैं। यहां का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। करतल में ओवरलोड ट्रकों ने धर्मकांटा भी चौपट कर दिया।
विज्ञापन

बांदा में तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति परिसर में पुलिस व खनिज अधिकारी द्वारा पकड़े गए सौ से अधिक ओवरलोड ट्रक खड़े हैं। इसके अलावा दो सौ से अधिक ट्रक जुर्माना अदा करने के बाद यहीं मौरंग उतार कर चले गए हैं।
बालू के ढेर नीलामी चबूतरों और दुकानों के आगे होने से कारोबार में बाधा बने हैं। उधर, कतरल मंडी में भी जगह-जगह ओवरलोड ट्रकों से निकाली गई बालू के ढेर लगे हैं। मंडी का धर्मकांटा भी ओवरलोड ट्रकों ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

मंडी सचिव रामचरित यादव का कहना है कि धर्म कांटा की मरम्मत के लिए शासन को लिखा गया है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया की मंडी के ध्वस्त धर्म कांटा सहित अन्य कार्यों की मरम्मत जल्द कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें