फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साढ़े पांच माह बाद तीन तलाक का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। मोबाइल फोन पर तीन तलाक देने के मामले में पत्नी ने कोतवाली में पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज में बाइक न देने पर मारपीट कर जेवर छीनकर घर से निकाल दिया। अब वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी आशमीना ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 17 मई 2021 में हरदौली गांव निवासी अपसार के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पिटाई कर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
इस बीच उसने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति मुंबई कमाने चला गया। पति के जाने के बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करते रहे। 9 अगस्त 2022 को ससुराल वालों ने उसके सारे जेवर और कपड़े छीनकर बच्ची सहित घर से निकाल दिया। पति की दूसरी शादी कराने की धमकी भी दी।
विज्ञापन

उसी दिन पति अपसार ने मुंबई से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया था, जो उसे स्वीकार नहीं है। तब से वह अपने पिता बदरुद्दीन के घर आलमपुर गांव में रह रही है। बबेरू कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि साढ़े पांच माह पहले का मामला है।
आशमीना की तहरीर पर पति अपसार, ससुर अख्तर, सास रुकसाना, ससुर के भाई अकरम उसकी पत्नी अफसाना, देवर अंसार, ननद सोनी व सबा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें