फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा फहरा दी सलामी, याद की जांबाजों की कुर्बानी

Sun, 28 Jan 2018 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
पुलिस लाइन में परेड देखते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रभात फेरी और राष्ट्रीय ध्वजारोहण से शुरू हुए गणतंत्र दिवस की शुक्रवार को पूरे दिन धूम रही। सरकारी कार्यालयों और स्वयंसेवी संगठनों और राजनीतिक दलों ने जगह-जगह तिरंगा फहराकर सलामी दी। देश के लिए जान कुर्बान कर देने वाले जांबाजों को श्रद्धांजलि दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। देशभक्ति के गीत चौतरफा गूंजे।

विज्ञापन


मंडलायुक्त कार्यालय में अपर आयुक्त (प्रशासन) डीएस उपाध्याय ने ध्वजारोहण किया। जेडीसी प्रेम प्रकाश तिवारी, अपर निदेशक (पशुपालन) एके सिंह, संयुक्त निदेशक कृषि वीके सिंह, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव शामिल रहे।

कैंप कार्यालय में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने ध्वजारोहण किया। जिला जजी में जनपद न्यायाधीश सुभाषचंद्र कुलश्रेष्ठ ने ध्वज फहराया। एडीजे नीरज कुमार, अरुण कुमार मल्ल, सिविल जज मोहम्मद अहमद खां, जिला विधिक प्राधिकरण सचिव खलीकुज्जमां सहित सभी न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वज फहराया। एडीएम गंगाराम गुप्ता व दिवाकर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रमेश तिवारी, एसडीएम थमीम अंसरिया (आईएएस) व प्रशिक्षु आईएएस शैलेश कुमार सिंह, प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद भी शामिल रहे। पुलिस कार्यालय में एसपी शालिनी ने झंडा फहराया। जेल में अधीक्षक डॉ. एसआर चौधरी ने ध्वजारोहण किया। सैनिक कल्याण कार्यालय में लेफ्टीनेंट कर्नल एलएन त्रिवेदी और प्रधान डाकघर में अधीक्षक रामशरण सिंह ने ध्वज फहराया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें