फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों को श्रद्धांजलि, आतंकियों को कोसा

Fri, 15 Feb 2019 11:40 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में प्राणों का बलिदान देने वाले सीआरपीएफ जवानों को जगह-जगह श्रद्धांजलि दी गई। दूसरी तरफ, इस घटना की चौतरफा निंदा की गई। पाकिस्तान का प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। 

विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ निवर्तमान अध्यक्ष और भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने शहीदों के सम्मान में स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट पर 11 बजे से 3 बजे तक अनशन कर श्रद्धांजलि दी। आतंकियों को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। अधिवक्ता आनंद सिन्हा, आदित्य सिंह सहित उमाशंकर पांडेय, मो. हनीफ खां, निखिल सक्सेना, रोहन सक्सेना, सचिन अग्निहोत्री, दिलीप तिवारी, चारूचंद्र खरे, कुलदीप श्रीवास्तव, दिलीप सिन्हा, प्रवीण शास्त्री, ब्रम्हानंद पांडेय, अनुराग तिवारी, आशीष मिश्र, संतोष द्विवेदी, ज्ञानेंद्र मिश्र, जगदीश सिंह, सज्जाद खां आदि शामिल रहे। शाम को कैंडल मार्च निकाला। 
उधर, सपा की नगर इकाई ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि को दी। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की। अध्यक्ष अमित गुप्ता मनीष सहित विकास पांडेय, अजय निषाद, राकेश रैकवार, मुन्ना राईन, मुकेश श्रीवास्तव, हिम्मत सिंह यादव, निसार, शमीम आदि शामिल रहे। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बांदा इकाई ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहीदों को श्रद्धांजलि और दुश्मनों को कड़ा सबक तथा आतंकवादियों का समूल नाश करने की मांग की। अध्यक्ष रामबिहारी लाल निगम और शांतनु चतुर्वेदी ने ज्ञापन भेजा। बाम्बेश्वर मंदिर परिसर में दीप जलाकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। आशुतोष दीक्षित, महंत पुत्तन तिवारी, नीरज तिवारी, शशि श्रीवास्तव, सुरेश कुमार, सनिल जैन, पवन आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन


बुंदेलखंड आजाद सेना ने अपना ज्ञापन कार्यक्रम निरस्त कर अशोक लाट पर कैंडल मार्च निकालकर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। रामजी भाई ने इसे देशवासियों के सम्मान पर हमला बताया। अरुण यादव, जगमोहन यादव, जयराम यादव, इंद्रजीत यादव, साधना द्विवेदी, मेहताब खातून, रामसुफल, हिम्मत सिंह, भैरों प्रसाद, दलसिंगार सिंह, विमल कृष्ण श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

भारतीय किसान सेना की शोक सभा में भी श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष रमाकांत मिश्र ने कहा कि पूरे देश की सहानुभूति सैनिकों के साथ है। रामसेवक मिश्र, बच्चूलाल श्रीवास, राजेश, ब्रजगोपाल पाठक, रामऔतार आदि शामिल रहे। स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस के कर्मचारियों ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मंडल प्रबंधक सादिक न्याजी सहित स्टाफ शामिल रहे। गिरवां स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर महाविद्यालय में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। बबीना से आए प्राचार्य डॉ. रामयश द्विवेदी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अवध बिहारी अग्निहोत्री, उप प्राचार्य रामजेत कुमार शर्मा आदि स्टाफ मौजूद रहा। 
 
पुलिस ने भी दी श्रद्धांजलि 
बांदा। सीआरपीएफ जवानों की शहादत का गम पुलिस को भी है। शुक्रवार को सुबह पुलिस कार्यालय में एसपी गणेश प्रसाद साहा के नेतृत्व में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। अपर एसपी एलबीके पाल, क्षेत्राधिकारी राजू प्रताप सिंह व राघवेंद्र सिंह व स्टाफ शामिल रहा। उधर, जिले के सभी थानों में भी श्रद्धांजलि दी गई। 
 
अधिवक्ता आज नहीं करेंगे न्यायिक कार्य 
बांदा। जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और कार्यकारिणी की पहली परिचयात्मक बैठक शोक सभा में बदल गई। पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकी हमले की निंदा की गई। शोक प्रस्ताव पारित किया गया। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। निर्णय लिया गया कि शनिवार 16 फरवरी को आतंकी हमले के विरोध में सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। अध्यक्ष सुबीर सिंह गौर, महामंत्री जयकरन वर्मा सहित रामस्वरूप सिंह, अशोक द्विवेदी, चुनूबाद प्रसाद, उमाशंकर पाल, शोभेलाल चक्रवर्ती, प्रमोद द्विवेदी, शमशाद अहमद, जगदीश सिंह, रामप्रकाश शिवहरे, सत्यदेव त्रिपाठी, सुलेख निषाद आदि शामिल रहे। शाम को अशोक लाट पर कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी।  
 
विहिप ने फूंका पाक का पुतला 
बांदा। विश्व हिंदू परिषद की बांदा इकाई ने पुलवामा घटना के विरोध में शुक्रवार को यहां अशोक लाट के पास पाकिस्तान का पुतला फूंका। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कहा कि यह पाकिस्तान द्वारा की गई सीधे युद्ध की घोषणा है। इसका मुंहतोड़ जवाब देना जरूरी है। भारत में रह रहे पाकिस्तान पोषकों को भी दंडित किया जाना जरूरी है। ऐसे हर निर्णय पर देश साथ है। प्रदर्शन और ज्ञापन में विहिप जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन द्विवेदी सहित महेंद्र चौहान, महेंद्र, अर्जुन सिंह परमार, सृजल गुप्ता, हिमांशु साहू, जीतू तिवारी, हर्षवर्धन, उमेश दया, सचिन चौरसिया, रवि जैन, अरविंद त्रिपाठी इत्यादि सहित बजरंग दल व विहिप कार्यकर्ता शामिल रहे। उधर, गिरवां में भाजपा युवा मोर्चा के अनिल पांडेय, हृदयेश मिश्रा, डॉ. विष्णु शुक्ला, भुवनेश्वर दीक्षित, संग्राम सिंह, शानू गुप्ता, राहुल चौरसिया, रामचंद्र सेन आदि ने पाक का पुतला फूंका।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें