फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण अंदर हो या बाहर, दोनों हानिकारक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। प्रदूषण अंदर हो या बाहर दोनों ही हानिकारक हैं। जीवन तभी सार्थक है जब दूसरों के काम आए। निरंकारी सतगुरु सुदीक्षा और बाबा हरदेव सिंह के इसी संदेश के साथ मंगलवार को यहां संत निरंकारी सत्संग भवन में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की स्मृति में 21 से 23 फरवरी तक देशव्यापी पौधरोपण और संरक्षण अभियान चलाया। इसी श्रंखला में मंगलवार को अंतिम दिन यहां संत निरंकारी सत्संग भवन में पौधरोपण किया गया। उप निदेशक पंचायती राज दिनेश सिंह और डीपीआरओ सर्वेश पांडेय भी शामिल हुए। निरंकारी परिवारों ने भी पौधेे लगाए और इन पौधों को गोद लिया। इन्हें तीन वर्ष तक संरक्षित करने का संकल्प लिया।
मिशन के जोनल इंचार्ज डॉ. दर्शन सिंह और क्षेत्रीय संचालक डॉ. सुरेश सिंह बठीजा ने नेतृत्व किया। अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया। बाबा हरदेव सिंह के संदेश लोगोें तक पहुंचाए गए। सत्संग में गुरु सुदीक्षा के संदेशों को भी दोहराया गया।
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-1- सपा कार्यालय में संत गाडगे को श्रद्धांजलि देते सपाई।
बर्तन बेंच दो, पर बच्चों को शिक्षा दो
सपाइयों ने भी मनाई संत गाडगे की जयंती
नेता बोले, गाडगे मानवता के सच्चे हितैषी थे
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। संत गाडगे की जयंती पर जिला सपा कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। अपना दल ने भी राष्ट्र संत को याद किया। सपा जिलाध्यक्ष विजय करण यादव ने कहा कि संत गाडगे के जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। संत के संदेश को दोहराया कि पैसे की तंगी हो तो बर्तन बेंच दो पर बच्चों को शिक्षा जरूर दो।
जयंती कार्यक्रम के दौरान कई लोग बसपा छोड़कर सपा में शामिल हुए। जिलाध्यक्ष ने उनकी अगुवानी की। इस मौके पर महासचिव मोहम्मद हनीफ, प्रदीप यादव, राजेंद्र यादव, अशोक श्रीवास, भरत लाल दिवाकर, प्रदीप जड़िया, सुशील त्रिवेदी, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे। पार्टी नेता जुग्गीलाल यादव के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उधर, बबेरू में अपना दल विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष अरुण कुमार पटेल की अध्यक्षता में धोबी समाज ने संत गाडगे को श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश महासचिव कृष्णेंद्र पटेल और विपिन पटेल ने संत गाडगे के हवाले से कहा कि शिक्षा बड़ी चीज है। पैसे की तंगी हो तो खाने के बर्तन बेंच दो। टूटे मकान में रहो, लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दो। संत गाडगे मानवता के सच्चे हितैषी थे। इस दौरान पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर ज्ञान बाबू पटेल, प्रमोद पटेल, भानू प्रताप पटेल, रघुवेंद्र, संतोष, रामानुज पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें