फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग खोलने को रोकी ट्रेनें

Sat, 16 Jul 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मटौंध में रेलवे ट्रैक पर धरना देते सपा जिलाध्यक्ष और अन्य सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंडर ग्राउंड रास्ते में पानी भर जाने और रेलवे क्रासिंग पर ताला जड़ जाने से 13 गांवों का रास्ता बंद हो जाने पर शनिवार को सपा नेताओं ने रेलवे लाइन पर धरना देकर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया। रेलवे और प्रशासन में हड़कंप मच गई। डीएम द्वारा रेलवे क्रासिंग तीन दिन में खोल देने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन


यहां से गौरिहार (एमपी) की तरफ जाने का रास्ता महीनों से ठप पड़ा था। रेलवे द्वारा बनाए गए अंडर ग्राउंड रास्ते में जलभराव से रास्ता बंद हो गया। दूसरी तरफ क्रासिंग के फाटक पर रेलवे ने ताला जड़ दिया। 13 गांवों का रास्ता ठप हो गया।

गंभीर मरीजों को लाने के लिए एंबुलेंस भी नहीं आ पा रही थी। तीन दिन पूर्व हरदोनी गांव के मुन्ना अनुरागी की इलाज के अभाव में मौत हो गई। शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी आ गए। उनके साथ सपा नेताओं का जत्था भी था।
विज्ञापन


ग्रामीणों के साथ सपा नेताओं ने धरना शुरू कर दिया। झांसी-बांदा पैसेंजर और मालगाड़ी को लगभग आधा घंटा रोके रखा। सदर तहसीलदार सुनील कुमार ने डीएम को सूचना दी। डीएम ने सपा जिलाध्यक्ष से बात की और भरोसा दिलाया कि तीन दिन के अंदर रेलवे फाटक खुलवा दिया जाएगा।

इसी के बाद सपा नेताओं और ग्रामीणों ने ट्रैक का रास्ता साफ किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक सिंह गौर, नगर अध्यक्ष इकबाल खां, अमर सिंह यादव, कुदरत उल्ला, अजय सिंह चौहान, रामदीन, पारथ कुशवाहा, पवन गुप्ता, जगदेव सिंह, रामशरण शर्मा, नरेंद्र सिंह, चंद्रभान, रामजी मिश्रा, छेदीलाल रैकवार और अशोक सिंह परिहार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें