फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्तों को ट्राइसाइकिल बांटी

Wed, 14 Sep 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
दिव्यांग को साइकिल बांटते कैबिनेट मंत्री। साथ में सपा नेता व अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास कैबिनेट मंत्री साहब सिंह सैनी ने निशक्तों को ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर और बैसाखी का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।
विज्ञापन


राजकीय स्पर्श इंटर कॉलेज, महोखर में बुधवार को मंत्री ने 150 निशक्तों को ट्राइसाइकिल और वैशाखियां सौंपी। कहा कि निशक्तों के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही है। उप निदेशक (अर्थ एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। खेल में स्वर्ण पदक विजेता कुलदीप को मंत्री ने शील्ड व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विकलांग जन विकास अधिकारी मुकेश गुप्ता ने विकलांगों से संबंधित योजनाएं बताईं। मंत्री ने लुई ब्रेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रवण पाठक समेत जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, दीपा सिंह गौर, कमल सिंह मौर्य, आलोक कुमार, विद्या देवी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें