फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पुल न बनने से आवागमन ठप, व्यापारी व राहगीर परेशान

Thu, 04 Jun 2026 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। तेज आंधी से मड़ौली कलां और अड़ौली गांव के बीच बना पीपे का पुल बह गया था। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन प्रभावित है। एक सप्ताह बाद भी पुल न शुरू होने से लोग परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल दुरुस्त कराने और आवागमन बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन




पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के हजारों लोगों का आवागमन प्रभावित है। इससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। बीते सप्ताह आई तेज आंधी से पीपे का पुल बहकर करीब 500 मीटर दूर चला गया था। एसडीएम ने टीम गठित कर मौके की जांच कराई और संबंधित ठेकेदार को तत्काल पुल की मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे।



हालांकि एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुल पर आवागमन बहाल नहीं हो सका है। इससे मड़ौली कलां, अड़ौली समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फतेहपुर जनपद के ललौली और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क भी प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बंद होने से रोजमर्रा के कामकाज, कृषि कार्य और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हैं।
विज्ञापन




इस संबंध में एसडीएम अंकित वर्मा ने बताया कि पुल की मरम्मत का कार्य प्रगति पर है। संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें