बांदा। पुलिस का यातायात माह शुरू हो गया। यह पूरे नवंबर माह चलेगा। शनिवार को पहले दिन से ही वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। शहर सहित जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में ट्रैफिक और सिविल पुलिस ने दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने तथा उन्हें इस नियम का पालन करने को कहा।
यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रदीप यादव ने मुख्यालय के कई चौकी क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की। उधर, पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मी वेलफेयर कार्यों के तहत स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डाक्टरों ने पुलिस कर्मियों के परिवारों का चेकअप किया और नि:शुल्क दवाएं दीं। लगभग 200 पुलिस कर्मी परिवारों ने चेकअप कराया।