यातायात माह पर सोमवार को रायफल क्लब ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर यातायात रैली रवाना की। इसमें आदर्श बजरंग इंटर कालेज, खानकाह इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स समेत छात्र शामिल रहे।
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने बैंड के साथ मार्च पास्ट किया। समापन पर गोष्ठी में अपर एसपी मायाराम वर्मा ने यातायात नियमों की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी डा.राकेश कुमार मिश्र (नगर) व अजय सिंह चौहान (सदर) समेत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह, महिला थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह, एसआई रामबाबू यादव, संजय सिंह, सर्वेश यादव, केके यादव, अजय सिंह, टीएसआई महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।