फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: व्यापारियों ने बताई जाम व अतिक्रमण की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। जाम व अतिक्रमण की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। दो टूक शब्दों में कहा कि समस्या जल्द न निपटी तो मजबूरन व्यापारियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन

तहसील अध्यक्ष राजेश साहू नगर अध्यक्ष सुधीर अग्रहरि के नेतृत्व में एसडीएम नमन मेहता को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि कस्बे में नो एंट्री के दौरान भी भारी वाहनों की आवाजाही चालू है। इस पर रोक लगाई जाए। अभी हाल में ही इसी के चलते एक युवती की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा मुख्य चौराहे में लगे बिजली के पोल सड़क से किनारे किया जाए, ताकि चौराहा चौड़ा हो सके। इससे जाम व अतिक्रमण की समस्या से निजात मिलेगी। ई-रिक्शों का पंजीयन किया जाए साथ ही नाबालिगों को संचालन से रोका जाए।
बताया कि मुख्य चौराहे से बस व टेंपो मनमाने स्थानों पर खड़े रहते हैं। अल्टीमेटम दिया कि समय से मांग पूरी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा । जिला प्रभारी श्रीराम गुप्त, अरविंद कसौधन, नरेंद्र गुप्त मन्ना, संजय साहू, प्रकाश गुप्ता, सौरभ शिवहरे, राजू चोरसिया,रामप्रसाद सोनी,श्यामाचरण गुप्ता ,रिशु यादव व संतोष गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें