फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शराब की दुकानों में लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/खप्टिहा कलां। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों शराब की दो दुकानों से चोरों ने लाखों रुपये कीमत की शराब समेत नगदी में हाथ साफ कर दिया। दोनों दुकानों के अनुज्ञापियों ने तहरीर दी है। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बंगालीपुरा मोहल्ला निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार रणधीर सिंह की पत्नी अनीता सिंह के नाम शहर के पॉस इलाके आवास विकास में अंग्रेजी शराब की दुकान है। बुधवार की रात चोरों दुकान का शटर उचकाकर दुकान में रखे बिक्री के 80 हजार रुपये व पांच पेटी शराब की पार कर दी।
गुरुवार को सुबह जब सेल्समैन दीपक दुकान में पहुंचा तो शटर उचका देख उसके होश उड़ गए। उसने अनुज्ञापी को सूचना दी। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी का डीबीआर भी ले गए हैं। अनुज्ञापी अनीता सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल व चौकी इंचार्ज सिविल लाइन ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। सेल्समैन ने बताया कि वह रात में 10 बजे दुकान बंद करके चला गया था।
विज्ञापन

उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के जमुनीपुर महोखर गांव निवासी सिंकदर सिंह यादव ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी देशी शराब की दुकान बड़ागांव पैलानी में है। दुकान का सेल्समैन रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान आने पर दुकान के ताले टूटे पड़े मिले। दुकान के अंदर रखी 15 पेटी शराब, स्कैनर तथा 400/500 सिक्के, एक साउंड व कैमरा चोर चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी संदीप पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें