फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 14 खेतिहर मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 14 खेतिहर मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी फसल काटकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

महोबा जिले के खन्ना थानांतर्गत खरका बसहरी गांव से करीब 24 खेतिहर मजदूर गुरुवार को दोपहर ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव गांव के पास ट्रैक्टर असंतुलित हो जाने पर ट्रॉली पलट गई।
इसमें सवार बरेंहडा (अतर्रा) गांव के लखनलाल (40), उसका पुत्र ज्ञानबाबू (10), मीरा (30), तुलसा (50), रंजना (12), पचिनिया (65), कमला (45), वंदना (17), विवेक (35), महेश (16), शकुंतला (60), रामदुलारी (53), रामप्रताप (38) और पचोखर गांव की ललिता (35) घायल हो गईं। सभी को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। चालक भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें