फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: गोवंश को बचाने में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक समेत दो घायल

Wed, 11 Mar 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सड़क पर अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बांधा पुरवा निवासी 40 वर्षीय ट्रैक्टर चालक कैलाश अपने नाती 17 वर्षीय मोनू के साथ भूसा खाली कर गांव वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में मवई बाइपास के पास अचानक ट्रैक्टर के सामने एक गाय आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रैक्टर मोड़ दिया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खंती में जा गिरा।
हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह दोनों घायलों को ट्रैक्टर के नीचे से निकालकर बाहर निकाला और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर अक्सर मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। प्रशासन से मवेशियों को सड़कों से हटाने की व्यवस्था करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें