फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कालू कुआं पुल पर बिगड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली, जाम

Sat, 17 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा-प्रयागराज मार्ग पर कालू कुआं ओवरब्रिज पर शनिवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली खराब होने और नगर पालिका की ओर से हो रही पेड़ों की कटाई के कारण भीषण जाम लग गया।
विज्ञापन

पुल पर स्काई लिफ्ट मशीन खड़ी होने से वाहनों को निकलने की जगह नहीं मिली। करीब दो घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। जाम का असर अवंतीबाई चौराहे, रोडवेज, रेलवे स्टेशन और बाबूलाल चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों पर भी पड़ा।
कालू कुआं ओवरब्रिज बहुत ही व्यस्त पुल है। इस पुल के जरिए शहर के लोग और यात्री बांदा से प्रयागराज, बांदा से फतेहपुर की ओर यात्रा करते हैं। इसी तरह से बांदा शहर के लोग बाबूलाल चौराहे, स्टेशन रोड, चौक जाने के लिए इसका प्रयोग करते हैं। इस कारण दिन-रात यहां पर वाहन चलते हैं।
विज्ञापन

बाबूलाल चौराहे की ओर से पुल पर चढ़ते ही मोड़ पर शनिवार की दोपहर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिगड़ गई। ऐसे में बाबूलाल चौराहे की ओर और स्टेशन रोड की ओर वाहनों की कतार लगनी शुरू हुई। यहीं पर नगर पालिका की स्काई लिफ्ट मशीन लेकर कर्मचारी आगामी प्रतिमा विसर्जन के लिए पेड़ों की कटाई-छंटाई कर रहे थे। ऐसे में सड़क में जगह और कम हो गई।
नतीजा यह रहा कि यह पुल चारों ओर से ब्लॉक हो गया। पुल के ऊपर, बाबूलाल चौराहे पर, बस स्टैंड पर और अवंतीबाई चौराहे के पास यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। कर्मचारियों ने जाम हटाने का प्रयास किया लेकिन गाड़ी नहीं हटने के कारण जाम लगा रहा।
दूसरे मार्ग पर भी यातायात प्रभावित
जाम के कारण अवंतीबाई चौराहे की ओर से पुल पर आने वाले वाहन फंस गए। रोडवेज की ओर से पुल पर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
रेलवे स्टेशन से बाबूलाल चौराहे की ओर जाने वाले और बाबूलाल चौराहे से बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाले मार्गों पर भी यातायात प्रभावित रहा। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसमें रोडवेज बसें भी शामिल रही।
खराब ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाने के बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका। निरीक्षक यातायात महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर बिगड़ने के कारण यह दिक्कत आई है। मार्ग पर जाम न लगने पाए, इसके लिए भारी वाहनों को पहले से रोका जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें