खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पलट जाने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव निवासी आसिफ सिद्दीकी (20) पुत्र अब्दुल मुबीन शुक्रवार को सुबह अपने ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था।
फुफेरे भाई इरशाद हुसैन ने बताया कि जुताई के समय एक पहिया मेड़ पर चढ़ जाने से ट्रैक्टर पलट गया और आसिफ दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। नरैनी सीएचसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह ननिहाल छतरपुर (मध्य प्रदेश) में बीए की पढ़ाई करता था।
उधर, गुरुवार को आकाशीय बिजली से मृत मरका थाना क्षेत्र के गोंडा गांव निवासी नथिया (36) का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। साथ में झुलसे पुत्र कौशल (18) का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।