फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू । कस्बे से धान बेचकर ट्रैक्टर से जा रहे दो सगे भाई रास्ते में बाइक को बचाने में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव के मजरा राजाराम का डेरा निवासी किसान दो सगे भाई रामप्रकाश (55) व राजेंद्र यादव (45) शुक्रवार को सुबह ट्रैक्टर से धान बेचने बबेरू आए थे। लौटते समय विनवठ गांव के पास बाइक सवारों को बचाने के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। जिससे यह दोनो ट्रैक्टर में दब गए।
पुलिस ने जेसीबी के माध्यम से खंती में पलटे ट्रैक्टर को निकाला। रामप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। राजेंद्र यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पत्नी रजवंती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की चार पुत्री और दो पुत्र है। 22 बीघे जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें