नरैनी। उधार दिए गए 20 हजार रुपये वापस मांगने पर लोगों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के कछिया पुरवा अंश पिपरहरी निवासी फूलकली ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसने बाबू को 20 हजार रुपये उधार मांगने पर दिया था। जिसे मांगने वह घर पहुंची तो बाबू को पत्नी सदाबाई अभद्रता करने लगी। कुछ देर बाद पति बाबू व बेटे रामकरण को ले आई और लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सदाबाई, बाबू , रामकरण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)