फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एचटी लाइन का तार छूने से थ्रेसर मशीन लदा ट्रैक्टर जला, दो झुलसे

विज्ञापन
बिजली लाइन के तार से जलता ट्रैक्टर। - फोटो : जागरूक ग्रामीण
विज्ञापन
बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अनवान गांव निवासी राजेश (17) व राजन (30) गेहूं की फसल की कतराई के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर थ्रेसर लादकर जा रहे थे। गांव के पास चकरोड के ऊपर से गुजरी 11 हजार लाइन के तार से थ्रेसर का टापा छू गया। देखते ही देखते ट्रैक्टर में आग लग गई। इससे दोनों गंभीर झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें बबेरू सीएचसी पहुंचाया। वहां से बांदा जिला अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

अनवान गांव के प्रत्यक्षदर्शी पिंटू ने बताया कि ट्रैक्टर राजन चला रहा था। ट्राॅली में राजेश बैठा था। दोनों थ्रेसर से फसल की कतराई के लिए जा रहे थे। हादसे की जानकारी लगने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना के बाद बिजली विभाग ने तारों के सपोर्ट के लिए बिजली पोल लगवाया है।
वर्जन
ग्राम पंचायत ने बिना जानकारी दिए मिट्टी डालकर चकरोड को ऊंचा करा दिया है। तारों की ऊंचाई पहले 12 फीट थी, लेकिन मिट्टी डालने से कम हो गई है। प्रधान को इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। चकरोड ऊंचा होने से हादस हुआ है। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।-यूए सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें