फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से चालक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरहंड। गिरवां क्षेत्र के महुआ गांव के पास जखनी मोड़ पर रविवार की दोपहर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर-ट्राली में लदी बांस-बल्ली सड़क पर बिखर गई। बांदा शहर के मोहल्ला कालूकुआं निवासी चालक राकेश सिह बांस-बल्लियों में दबकर घायल हो गया। राहगीरों ने प्राइवेट नर्सिग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। उधर, सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बॉस बल्लियों व ट्राली को सड़क से अलग कराकर अवरुद्ध आवागमन को सुचारु कराया। बताया कि ट्रैक्टर-ट्राली बांदा जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें