फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअसर रहा कोरोना कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमी तो लोगों के मन से इसका खौफ भी गायब होता जा रहा है। फिर लोग कोरोना से बचाव में लापरवाही बरतने लगे। दूसरी तरफ से कोरोना कर्फ्यू रविवार को बेअसर रहा। गुपचुप तरीके से दुकान खोलकर खरीदारों को सामग्री बेचते रहे।
विज्ञापन

58 घंटे के सख्त कोरोना कोरोना कर्फ्यू में दूसरे दिन रविवार को यह बेअसर नजर आया। मुख्य बाजार छोड़कर गली-मोहल्लों में दुकानें खुली रहीं। खरीदारों की भी भीड़ रही। बड़े दुकानदार गुपचुप ढंग से बिक्री करते रहे। पुलिस का हूटर सुनकर तुरंत शटर गिरा लेते। पूरा दिन यही नजारा रहा। फल-सब्जी की दुकानें दिनभर लगी रहीं। सड़कें भी आने-जाने वालों से गुलजार रहीं। शहर से लेकर गांवों तक यही नजारा रहा। दूसरी तरफ कोरोना संक्रमण का ग्राफ तेजी से गिरने पर लोग बेपरवाह होने लगे। बगैर मास्क लोग सड़कों पर घूमते और दुकानों में खरीदारी करते नजर आए। खास बात यह है कि नियमों का पालन कराने वाले ही कोरोना गाइडलाइन को ताक में रखे हैं।
जांचें 3658 और मिला मात्र एक संक्रमित
बांदा। जिले में 3658 संदिग्ध की जांच में सिर्फ एक नया कोरोना संक्रमित मिला। चार पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें आइसोलेशन से छुट्टी दे दी गई। अब जिले में सक्रिय संक्रमितों की संख्या 46 है। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने बताया कि रविवार को एक नया संक्रमित मिला तो चार संक्रमित स्वस्थ हुए। जिले में अब तक कुल 6,37,927 जांचों में 10,705 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 10,625 पॉजिटिव रोगी ठीक हो चुके हैं। अब तक कुल 147 मौतें हुईं। उन्होंने बताया कि जिले का रिकवरी रेट 98.31 फीसदी हो गया है। पॉजिटिविटी रेट 1.68 प्रतिशत और मृत्युदर 1.37 फीसदी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें