बांदा। डीएम ने जिला पर्यटन प्रोत्साहन परिषद और स्टेयरिंग
समिति गठित की है। दोनों के अध्यक्ष खुद डीएम हैं। पर्यटन प्रोत्साहन परिषद
में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी को सचिव और मुख्य कोषाधिकारी को कोषाध्यक्ष
बनाया गया है।
सीडीओ, डीएफओ, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी,
क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज, सूचना अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
प्रांतीय खंड और क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी सदस्य होंगे।
सांसद,
विधायक और जिला पंचायत और नगर पालिका अध्यक्ष को सम्मानित विशेष आमंत्रित
सदस्य नामित किया गया है। व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, जिला सूचना एवं
विज्ञान अधिकारी आरके मदान, शांतनु कुमार चतुर्वेदी, शोभित निगम, चंद्रिका
प्रसाद दीक्षित और नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक सदस्य नामित हुए हैं।
उधर,
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देश पर गठित की गई स्टेयरिंग
कमेटी में डीएम अध्यक्ष है। सदस्यों में एसपी, सीएमओ, नगर पालिका ईओ,
डीडीओ, जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, स्टेट मार्केटिंग बोर्ड प्रतिनिधि,
अभिगृहीत अधिकारी, उप दुग्ध विकास अधिकारी, डीआईओएस, डीएसओ, वाणिज्यकर
अधिकारी, मत्स्य अधिकारी, मंडी समिति अधिकारी, बाट-माप अधिकारी, औषधि
निरीक्षक हैं।
उपभोक्ताओं के प्रतिनिधित्व के लिए व्यापार मंडल
अध्यक्ष मनोज जैन और औषधि विक्रेता का प्रतिनिधत्व करने के लिए संत कुमार
ओमर, रेडक्रास के हरी कुमार ढंढारिया, डीएम द्वारा नामित व्यापार मंडल
प्रतिनिधि दानिश सईद (उपाध्यक्ष युवा व्यापार मंडल), स्वैच्छिक संगठनों के
प्रतिनिधि रमेश सिंह (इंदिरा नगर) और स्काउट गाइड के सचिव बाबूलाल गुप्ता
को शामिल किया गया है।