नरैनी। दो गांवों में टॉस के बाद सदस्य का परिणाम घोषित हुआ। निर्वाचन अधिकारी डा. प्रमोद कुमार ने बताया कि तीन मई को मतगणना के दौरान ग्राम पंचायत खेरिया के वार्ड नौ में सदस्य पद पर प्रत्याशी अनारकली व सावित्री को 36-36 मत मिले थे। इसी प्रकार थनैल ग्राम पंचायत के वार्ड 6 में विक्रम सिंह व धर्मेंद्र सिंह को 31-31 मत मिले। प्रत्याशियों को 3 मई को घर भेज दिया गया था। मंगलवार को सभी को बुलाकर टास कराया गया। टॉस में अनारकली व धर्मेंद्र को जीता घोषित किया गया। (संवाद)