फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से छह गुमटियां जलीं, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां। बस स्टैंड में आधा दर्जन बाइक के टायर-ट्यूब, साइकिल मरम्मत आदि की पांच दुकानें जलकर राख हो गईं। सोमवार की रात बस स्टैंड में रखी डिब्बों में आग लग गई। धुआं व आग की लपटों को देखकर लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में दुकानों का सारा सामान जल गया। अग्निकांड में आशीष कुमार, सराफत, नवी बख्श व संदीप (गिरवां), श्रीचंद्र (पुनाहुर), रज्जब खां (कोठी पुरवा) की दुकानें जल गईं। दुकान स्वामियों ने लाखों रुपये का नुकसान बताया है। एसओ को तहरीर देकर जांच व कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें