फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शीतलहर का सितम, एक मौत, आठ लोग भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शीतलहर से जनजीवन प्रभावित है। सर्दी के मरीज बढ़ रहे हैं। सर्दी की चपेट में आए मलेरिया विभाग के कर्मी की मौत हो गई। आठ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोहरे के साथ हाड़ कंपा देने वाली सर्दी अब जानलेवा हो रही है। सर्दी से बच्चे निमोनिया, बुजुर्ग सांस से पीड़ित होकर जिला अस्पताल में पहुंच रहे हैं। सर्दी, बुखार, डायरिया के मरीज भी भर्ती किए जा रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर निवासी जिला मलेरिया विभाग में कार्यरत कर्मी दिव्यांशु (38) शनिवार को सुबह कार्यालय गया था। वहां अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो वह घर लौट आया। घर में और हालत बिगड़ गई।
परिजन व साथी कर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल आए। यहां वरिष्ठ ईएमओ डॉ. विनीत सचान ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. विनीत सचान का कहना है कि सर्दी की आशंका लग रही है। पोस्टमार्टम से स्थिति साफ होगी। उधर, सर्दी के चलते शहर के शंकर गुरु चौराहा निवासी आयत (2), मर्दननाका निवासी राजेंद्र (25), कदोहर कमासिन गांव निवासी सुमित्रा (75), अतर्रा निवासी अज्ञात (50), जरैली कोठी निवासी सत्यवान (5), पपरेंदा गांव निवासी कलावती (55), कालूकुआं निवासी अमित (56), खुटला मोहल्ला निवासी पप्पू (45), आजाद नगर निवासी करिश्मा (19), पुनाहुर बिसंडा निवासी सीवांश (2) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें