फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक और ट्रैक्टर से टोल वसूली विधान परिषद में गूंजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बाइक और ट्रैक्टर से टैक्स वसूली का मुद्दा विधान परिषद तक पहुंच गया है। भाजपा के दो विधान परिषद सदस्यों ने इस पर आपत्ति जताते हुए सरकार से इनसे टोल न लेने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने पिछले महीने से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छह टोल प्लाजा और सात रैंप प्लाजा स्थापित कर वाहनों से टैक्स वसूली शुरू कर दी है। वाहन की अलग-अलग दरें हैं। इसमें खास बात यह कि बाइक और ट्रैक्टर को भी नहीं बख्शा गया है। बाइक और ट्रैक्टर से एक रुपये प्रति किलोमीटर की दर से वसूली की जा रही है, जबकि आमतौर पर बाइकों से टैक्स नहीं लिया जाता।
सत्ता पक्ष भाजपा के दो एमएलसी डाॅ. बाबूलाल तिवारी (झांसी-इलाहाबाद शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र) और श्रीचंद्र शर्मा ने शुक्रवार को संयुक्त हस्ताक्षरों से नियम-110 के तहत विधान परिषद में प्रमुख सचिव के माध्यम से दी लिखित सूचना में यह मुद्दा उठाया। कहा कि बुंदेलखंड के सभी सात जिलों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर यूपीडा ने बाइक और ट्रैक्टर पर भी टैक्स लगा दिया है। बुंदेलखंड गरीब क्षेत्र है। यहां टैक्स उचित नहीं है। विधायकों ने बाइक और ट्रैक्टरों से टोल टैक्स वसूली खत्म करने और इसपर सदन में चर्चा कराने की मांग की। विधायक बाबू लाल तिवारी ने बताया कि सरकार की ओर से इस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


इनसेट
खंगार को पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग
विधान परिषद में सदस्य डाॅ. बाबूलाल तिवारी और उमेश द्विवेदी ने नियम-110 के अन्तर्गत सदन और सरकार को बताया कि विशेषकर बुंदेलखंड क्षेत्र में खंगार/ खंगर जाति को तत्कालीन राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने पिछड़े वर्ग की सूची में शामिल करने की संस्तुति वर्ष-2001 में की थी, लेकिन अभी तक इन जातियों को पिछड़ा वर्ग में शामिल नहीं किया गया है। सरकार से इन्हें पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें