फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान का महादान शिविर आज

Fri, 30 Sep 2016 10:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लड बैंक में रक्तदान करते बजरंग दल कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर (शनिवार) को स्वैच्छिक रक्तदान की अपील को कई स्वयंसेवी संगठनों और स्कूली कालेज के विद्यार्थियों ने सहर्ष स्वीकार किया है। इससे प्रेरित होकर पूर्व संध्या से ही रक्तदान का महादान शुरू कर दिया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर सुबह 9 बजे से शुरू होगा। कृषि विश्वविद्यालय, केसीएनआईटी, बजरंग दल इत्यादि संगठन आगे आए हैं। पूर्व संध्या पर बजरंग दल जिला सह संयोजक रामभइया त्रिपाठी की अगुवाई में चार राष्ट्रवादी युवाओं ने रक्तदान किया।

इनमें राम त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव, दिनेश गुप्ता और मनोज कुशवाहा शामिल हैं। इनके अतिरिक्त अशोक कुमार द्विवेदी, मोनू कुशवाहा, श्रवण गुप्ता, रवि गुप्ता, कैलाश, क्षमाशील कुशवाहा, अमरजीत और पंकज तिवारी ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। युवाओं का कहना था कि सेना के जवानों की हौसलाअफजाई करेंगे।
विज्ञापन


शिविर में ब्लड डोनेट करने वालों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। रक्तदाताओं को सुबह नौ बजे जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में आमंत्रित किया गया है। रक्तदाताओं के फोटोग्राफ और नाम-पते ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से प्रकाशित करके उनका मनोबल बढ़ाकर अन्य लोगों को प्रेरित किया जाएगा। रक्तदान संबंधी जानकारी के लिए फोन नंबर-9450168136, 8858531680, 9450166888, 9415569666 पर काल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें