फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राह रपटीली है, बाबूजी संभलकर चलना, सड़क पर है सिर्फ दलदल और कीचड़

Wed, 28 Jan 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की मामूली बारिश ने शहर में नरक जैसे हालात बना दिए हैं। चौक बाजार और घनी आबादी में स्थित मुख्य सड़कों पर दलदल और कीचड़ नजर आ रहा है। रपटीली राह से लोगों को बहुत संभल-संभल कर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


चौक बाजार में सरायं के पास सुबह से आधी रात तक भारी भीड़ रहती है। पूर्व डीएम शीतल वर्मा ने यहां सीवर लाइन डालने के लिए सड़क खुदाई पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब रातों रात इसे खोद फेंका गया है। बारिश के बाद बाजार से लोगों का गुजरना मुहाल हो गया है। 

इसी तरह मर्दन नाका अवस्थी भवन से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज टावर के पास तक पिछले महीने पाइप लाइन के लिए सड़क खोद फेंकी गई। इसे आज तक नहीं बनाया। बारिश में यह पूरी सड़क बुरी तरह दलदल में बदल गई है। दोनों और घनी आबादी है। कई स्कूल हैं। स्कूली बच्चे और राहगीर कीचड़ में गिरकर लथपथ हो रहे हैं।
विज्ञापन


वाहनों से उड़ रहे छींटे दोनों ओर के मकानों को बर्बाद कर रहे हैं। इस सड़क के कुछ भाग को आरसीसी बनवाने और इंटर लॉकिंग करने के लिए सितंबर माह में टेंडर में आमंत्रित किए गए थे। 34.58 लाख रुपये का टेंडर हो चुका है लेकिन चार माह बीत जाने के बाद भी काम नहीं शुरू हुआ।

इस बाबत नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन का कहना था कि वह जल्द ही काम शुरू कराएंगी। गौरतलब है कि इसी सड़क पर चंद कदम दूर चेयरमैन विनोद जैन का भी मकान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें